मनोज सैनी
देहरादून। देश में अब सामाजिक कार्यों में बड़े ही नहीं स्कूली छात्र छात्रायें भी बढ़चढ़ कर भाग लेने लगे है। गरीब बच्चों को कॉपी, किताबें वितरित करनी हो या सड़क पर आवारा रूप से घूमते पालतू जानवरों की देखभाल हो या पक्षियों को बचाने की मुहिम। हर जगह अब बड़ों के साथ साथ बच्चे, स्कूली छात्र छात्रायें सभी सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग ले रहे है। इसी कड़ी में डी.बी.एस.(पी. जी) कॉलेज की एन.सी.सी.की छात्राओं द्वारा हर रविवार सामाजिक कार्यों को करने का अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जानवरों को खाना खिलाना , कपड़े बांटना आदि कार्य किए जा रहे है। इसी श्रृंखला में आज डीबीएस की एनसीसी कैडेट्स द्वारा जानवरों को भोजन उपलब्ध कराया गया। यह सभी कार्यक्रम कैप्टन (डॉ) महिमा श्रीवास्तव की निगरानी में किया गया।


More Stories
नाबालिक लडकी के साथ दुष्कर्म एवं जान से मारने की कोशिश करने वाले एक आरोपी को धर दबोचा।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कई बूथों का किया निरीक्षण: कहा। कहा नोटिस मिलने पर किसी भी मतदाता को घबराने की आवश्यकता नहीं।
पौड़ी में बड़ा हादसा: 250 फिट खाई में गिरी कार, 3 साल के बच्चे सहित हरिद्वार के 5 लोगों की मौत।