लघु व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाएगी पीएम वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना : भाटी
मनोज सैनी
हरिद्वार। प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर योजना के अंतर्गत भूपतवाला के वार्ड नं. 3 में क्षेत्रीय पार्षद अनिरूद्ध भाटी के प्रयासों से नगर निगम में सड़क के किनारे फड, ठेली, खोखा, पटरी पर व्यापार करने निम्न आय वर्ग के लघु व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएम वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना के तहत दस हजार रुपये के ब्याज मुक्त ऋण हेतु रजिस्ट्रेशन किया गया। शिव शक्ति आश्रम में आयोजित कैम्प का शुभारम्भ करते हुए नगर निगम में भाजपा पार्षद दल के उपनेता एवं वार्ड नं. 3 के पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि पीएम वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके अंतर्गत समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने व सम्मान से व्यापार करने हेतु प्रयास किया जा रहा है जो लघु व्यापारी सड़क के किनारे ठेली, फड, खोखा लगाकर अपनी आजीविका कमाते हैं। इन्हें मुसीबत के समय ऊंची ब्याज दरों पर सेठ सहुकारों से कर्जा लेना पड़ता था ऐसे लोगों को स्वावलम्बी बनाने में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत बिना ब्याज का ऋण मिल रहा है जिसकी अदायगी बहुत कम रुपये की किस्तों में होगी और ऋण वापस करने पर पुनः ऋण दिया जाएगा।
शहर व्यापार मण्डल के कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि इस योजना के माध्यम से क्षेत्र के कमजोर वर्ग को ब्याजखोरी से मुक्ति मिलेगी। प्रधानमंत्री की यह महत्वाकांक्षी योजना निश्चित रूप से यह सामाजिक क्रांति है।
मां गंगा भागीरथी व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा ने प्रधानमंत्री की इस महत्वपूर्ण योजना का स्वागत करते हुए कहा कि इस योजना से गरीब आदमी सूदखोरों के शोषण से बचेगा और छोटा गरीब व्यापारी अपने व्यापार को आगे बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनेगा। इस कैम्प को आयोजित करने में पार्षद प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, संदीप गोस्वामी, अमित गुप्ता, सुखेन्द्र तोमर, जनेश्वर त्यागी, भारत नंदा, नरेश पाल, गंगाराम पाल, रामदयाल यादव, राजेश, नाथीराम, सुनील सैनी, अनुपम त्यागी, विशाल गुप्ता, अभिषेक पाण्डे, सचिन शर्मा, आदर्श पाण्डे, सुनील सैनी, नाथीराम प्रजापति, ओमकार प्रजापति, अमित राणा, इन्द्र कपूर आदि ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर पार्षद राजेश शर्मा व विनित जौली ने उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभों के संदर्भ में अवगत कराया।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।