अरुण सैनी
रुड़की। आज पनियाला खंड में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सानिध्य में चलाए जा रहे अभियान में हर हिंदू परिवार में जाकर भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए अंशदान लेने हेतु जन जागरण रैली आयोजित की गई। जो पनियाला ग्राम से शुरू होकर शाहपुर सलेमपुर, मतलबपुर, इब्राहिमपुर, सालियर, किशनपुर, नन्हेड़ा, डेलना, फजलपुर आदि गांव से होते हुए तांसीपुर में समपन्न हुई।
आरएसएस के पनियाला खंड के बौद्धिक शिक्षण प्रमुख रामकुमार चौहान ने बताया पनियाला खंड के सभी राम भक्त श्री राम का ध्वज लेकर जयघोष करते हुए बाइक रैली में उपस्थित रहे। राम भक्त मोहित सैनी, राम भक्त अंकित रामपाल, युवा ओबीसी मोर्चा झबरेड़ा, ग्रामीण अध्यक्ष रवि कपाड़िया, अनुसूचित बीजेपी कर्मवीर, द्रोणवीर, खंड संचालक ब्रजमोहन, विमलेश कुमार व विनोद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।