मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखंड युवा आर्मी एकता संगठन ने कुंभ शाही यात्रा निकालने पर व्यापारियों पर दर्ज हुए मुकदमों पर अपना विरोध जताया है। आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा व्यापारी भाईयों न सरकार की आँखों पर बंधी पट्टी खोलने का काम किया है लेकिन सरकार को व्यापारी भाईयों का धन्यवाद करने की जगह उन पर मुकदमें दर्ज किये गए हैं। ये सरकार की ताना शाही को दर्शाता है। प्रेम शर्मा ने कहा कि एक तरफ कोरोना महामारी से पूरा देश जूझ रहा है और कोरोना के कारण लगे लॉक डाउन के कारण व्यापार पर इसका बहुत बड़ा असर पड़ा है। हरिद्वार एक तीर्थ स्थल जहाँ पर लॉक डाउन के बाद हर 12 साल मे भरने वाला कुंभ भी चालू हो चुका है लेकिन उत्तराखंड की सरकार एवं अधिकारियों की निरंकुशता के कारण अभी तक भी कुम्भ कार्य पूरे नहीं हो पाए है और नही हरिद्वार में दूसरे राज्यों से यात्री आ पा रहे है। जिससे हरिद्वार के व्यापारी को अपने परिवार के पालन पोषण का संकट सामने आ रहा है। प्रेम शर्मा ने कहा सरकार ने अगर अपना मुकदमा वापस नहीं लिया तो उत्तराखंड युवा आर्मी सरकार के विरोध में धरना प्रर्दशन करने पर मजबूर हो जाएगी।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।