सुनील मिश्रा
हरिद्वार। शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर के पदाधिकारियों द्वारा कटहरा बाजार ज्वालापुर में लगाए गए तीन दिवसीय आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड शिविर का आज समापन हो गया। इस दौरान आयोजित शिविर में लगभग 400 व्यक्तियों ने अपने आयुष्मान कार्ड के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। इस मौके पर अध्यक्ष विपिन गुप्ता व महामंत्री विक्की तनेजा ने बताया कि आज अंतिम दिन के शिविर में कोरोना गाइडलाइन्स के नियमों का पालन करते हुए 195 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाये गए। वहीं शेष लोगों के कार्ड भी जल्द मिल जाएंगे। सरकार द्वारा अस्पताल में उपचार हेतु 500000/-तक के इलाज का खर्च मुफ्त होता है। इसके प्रति जागरूकता हेतु समय समय पर अलग अलग क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु शिविर लगाए जा रहे है जिससे हर क्षेत्र के लोग इसका लाभ ले सकें। कल सोमवार 18 जनवरी को शिविर सर्राफा बाजार ज्वालापुर में सर्राफा बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष अनुज मेहता के द्वारा लगाया जाएगा। इसके उपरांत आगे शिविर 3 दिन के लिए रानीपुर मोड़ क्षेत्र मे लगाया जायेगा। जिसका संचालन वहां के व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार व महामंत्री पंकज माटा द्वारा किया जायेगा। शिविर में सहयोग करने वालो में अनिरुद्र मिश्रा, गौरव गोयल, अमित शर्मा, उपस्थित रहे ।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।