सनत शर्मा
बहादराबाद। बहादराबाद थाना क्षेत्र में हरिद्वार की ओर से जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस से स्कूटी की टक्कर हो गई जिससे स्कूटी में सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि युवक गंभीर रूप से घायल था जिसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। महिला का शव पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बस कब्जे में ले ली गयी है। महिला कनखल क्षेत्र की रहने वाली थी। परिजनों को सूचना दे दी हैं।
बहादराबाद थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अतमलपुर बोंगला के पास हरिद्वार की तरफ से आ रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस ने विपरीत दिशा से आ रहे स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी में पीछे बैठी महिला सड़क की तरफ गिरी और बस का टायर महिला की ऊपर से उतर गया। जिससे उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के ग्रामीण भी आ गए। महिला की शिनाख्त जगजीतपुर कनखल निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी और सबका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायल युवक को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद शिनाख्त करवा कर पुष्टि की जाएगी। पुलिस ने छुटमलपुर डिपो की बस को कब्जे में ले लिया है। वह हरिद्वार से दिल्ली की ओर सवारी लेकर जा रही थी। चालक घटनास्थल से फरार हो गया परिजनों की तहरीर मिलने पर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

More Stories
लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान: 22 बसों सहित कुल 164 वाहनों के चालान, पांच बसों की फिटनेस निरस्त।
हरिद्वार में संपादकों का महाकुंभ: प्रिंट मीडिया आज भी सबसे विश्वसनीय: महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज
नवोदय नगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।