मनोज सैनी
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने जमीन बेचने के नाम पर 1 लाख रुपए की रकम हड़पने वाले दो भाइयों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मयंक गुप्ता पुत्र आदेश गुप्ता निवासी इंदु एनक्लेव कनखल ने तहरीर देकर बताया कि 17 मार्च 2015 में उसने नूरपुर पंजन हेडी निवासी सुभाष चंद्र गुप्ता से 9 बीघा जमीन का सौदा 14 लाख रुपए में किया था। एडवांस के रूप में 1 लाख रुपए दिए थे। जमीन खरीदने से पहले सब लिखा पढ़ी हो चुकी थी। वर्ष 2018 में जानकारी लगी की सुभाष गुप्ता की मौत हो चुकी है और उसके बेटे जमीन को किसी और को बेच रहे हैं। इस बात की जानकारी लगने पर सुभाष चंद्र के बेटे अंकित व मनीष से संपर्क किया और जमीन के सोदे के बारे में बताया तो उन्होंने जमीन पर बेचने से इंकार कर दिया। इकरारनामा के हिसाब से दी गई रकम को वापस मांगा तो उन्होंने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित से तहरीर लेकर अंकित मनीष पुत्र गण सुभाष चंद निवासी नूरपुर पंजन हेड़ी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।