हरिओम गिरी
रुड़की। रुड़की की मंगलौर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मंगलौर क्षेत्र में राधा स्वामी भवन के पास से चार युवको को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने 16 लाख रूपये की कीमत की करीब 200 ग्राम ब्राउन शुगर और डेढ़ लाख रूपये की कीमत की 56 ग्राम स्मैक बरामद की है। चारों युवक क्षेत्र के आसपास के ही गाँव के रहने वाले है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को अपनी और से 2,500 रुपये इनाम स्वरुप देने की भी घोषणा की है।
बता दे की मंगलौर पुलिस को देर रात मुखबिर के द्वारा सूचना मिली की कुछ युवक राधा स्वामी भवन के पास अवैध नशे का व्यापार कर रहे है जिसके बाद पुलिस ने छापा मारा और चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने उनके पास से 200 ग्राम ब्राउन शुगर और 56 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब पुलिस चारों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।