अरुण सैनी
रुड़की। आम आदमी पार्टी द्वारा जॉन सचिव दुष्यंत महारथी के नेतृत्व में हिंदुस्तान के आजादी के आंदोलन के नायक एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर बीटी गंज में इकट्ठा होकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जयंती मनाई और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की l
इस अवसर पर नेता जी की जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए आजादी के आंदोलन में उनके योगदान को याद किया गया और भारत की आजादी में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी लोगों से आह्वान किया गया हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा भारत को उनके सपनों का भारत बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए और आज हिंदुस्तान को उनके जैसे विचारों वाले नेता की आवश्यकता है l
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, संगठन सचिव पिरान कलियर दिनेश धीमान, अनिल कश्यप, अकरम खान, शैलेंद्र कुमार, सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र राणा, नंदलाल गोस्वामी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता महक सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।

More Stories
भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक लगभग 15 अनुपयोगी विद्युत पोल हटाए।
खाकी पर दाग: 2 दरिगाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
दशहरा पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात डायवर्जन प्लान जारी।