हरिओम गिरी
रुड़की। रुड़की के बीटी गंज में आज नगर निगम द्वारा गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर वासी पहुंचे थे। कार्यक्रम में मंच पर बाबा साहब भीम राव आंबेडकर तस्वीर नहीं होने पर नगर निगम के अधिकारियो पर झबरेड़ा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल भड़क गए। जिसके बाद बाबा साहब की तस्वीर मंगाई गई मंच पर रखी गई।
बता दे की हर साल की तरह इस बार भी नगर निगम के द्वारा बीटी गंज में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम मनाया गया है। कार्यक्रम में मंच पर महात्मा गांधी की तस्वीर रख दी गई थी लेकिन बाबा साहब की तस्वीर नहीं रखी गई थी जिसको लेकर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल नगर निगम के अधिकारियो पर भड़क गए। जिसके बाद लोगो ने उन्हें समझाया और अधिकारियों ने बाबा साहब की तस्वीर मंगाने का आश्वासन दिया जिसके बाद विधायक मान गए कुछ ही देर बाद बाबा साहब की तस्वीर मंगवाकर मंच पर रखी गई और कार्यक्रम को शुरू किया गया।
भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने बताया की यह अधिकारियों की गलती है उनको पहले ही बाबा साहब की तस्वीर को मंच पर रखना चाहिए था मेने जब उनसे कहा तो तब वो तस्वीर को लेकर आये जिसके बाद बाबा साहब की तस्वीर मंच पर रखी गई और उनको नमन किया गया।

More Stories
भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक लगभग 15 अनुपयोगी विद्युत पोल हटाए।
खाकी पर दाग: 2 दरिगाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
दशहरा पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात डायवर्जन प्लान जारी।