मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार में गणतंत्र दिवस पर भाजपाईयों द्वारा देश की आन बान व शान तिरंगे के अपमान की खबर प्राप्त हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरी हरिद्वार के भाजपाईयों द्वारा हर की पैड़ी पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें मंत्री मदन कौशिक सहित मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी व महामंत्री तरुण नय्यर आदि ने ध्वजारोहण किया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि जिस तिरंगे से ध्वजारोहण किया गया वह तिरंगा कईं जगह से फटा हुआ था।
फ़टे हुए तिरंगे से ध्वजारोहण करने से स्थानीय लोगों में आक्रोश भी है। उनका कहना है कि गणतंत्र पर भाजपाईयों ने न सिर्फ तिरंगे झंडे का अपमान किया है बल्कि लोगों की भावनाओं को भी आहत किया है।

More Stories
लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान: 22 बसों सहित कुल 164 वाहनों के चालान, पांच बसों की फिटनेस निरस्त।
हरिद्वार में संपादकों का महाकुंभ: प्रिंट मीडिया आज भी सबसे विश्वसनीय: महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज
नवोदय नगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।