हर्ष सैनी
हरिद्वार। आज गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रावली महदूद के युवा साथियों द्वारा ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई, जिसमें समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। ‘तिरंगा यात्रा’ ब्रह्मपुरी अंबेडकर चौक से ध्वजारोहण के साथ शुरू होकर रावली महदूद सैनी मार्किट से होती हुई वापस अंबेडकर चौक पर समाप्त हुई।
इस दौरान देशभक्ति गीत गाये गये और नारे भी लगाये गये। हम तिरंगे की शान में कभी कोई कमी नहीं आने देंगे। वीर शहीदों की कुर्बानी कभी भूली नहीं जाएगी। देश उनके ऋण को नहीं भूलेगा और यह तिरंगा लहराता रहेगा। इस पर्व पर शहर को साफ सुथरा रखे और हर लोग घर से लेकर दुकान तक तिरंगे से अपने घर को सजाएं और राष्ट्रीय पर्व मनाए जैसे संदेश दिए गए।
तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से जिला मंत्री विहिप भूपेंद्र सैनी, जिला उपाध्यक्ष राजीव सैनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य इशांत तेजयान, मंत्री रजत दिवाकर, संयोजक दीपक पेगवाल, सभासद पति हरेंद्र, सूर्य प्रताप, आनंद भास्कर आदि उपस्थित रहे।

More Stories
लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान: 22 बसों सहित कुल 164 वाहनों के चालान, पांच बसों की फिटनेस निरस्त।
हरिद्वार में संपादकों का महाकुंभ: प्रिंट मीडिया आज भी सबसे विश्वसनीय: महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज
नवोदय नगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।