मनोज सैनी
हरिद्वार। पूर्व नियोजित कार्यक्रम बीके अनुसार आज भाजपा की सरकारों द्वारा कुंभ मेले की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बुधवार को हरिद्वार पहुंचे। जहां उन्होंने सर्वप्रथम हर की पौड़ी पर गंगा स्नान कर मां गंगा का पूजन कर कुंभ 2021 की सकुशल संपन्न की कामना की। इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत ने कहा की सम्पूर्ण भारत की नजर हरिद्वार कुम्भ पर है लेकिन अभी तक कुम्भ कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा है।

कुंभ हो भी रहा है या नहीं केवल रंगाई पुताई करके कुंभ के नाम पर कमाई कर लीपापोती की जा रही है। हरिद्वार दौरे के दौरान हरीश रावत अखाड़ों के सन्तों, महन्तों व आश्रमों में पहुंचकर उनका आशीर्वाद भी लेंगे। हरीश रावत का कहना है कि अखाड़े भारतीय संस्कृति के संवाहक और संत सनातन धर्म के संरक्षक हैं। हरिद्वार पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हरीश रावत का जोरदार स्वागत किया।

More Stories
भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक लगभग 15 अनुपयोगी विद्युत पोल हटाए।
खाकी पर दाग: 2 दरिगाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
दशहरा पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात डायवर्जन प्लान जारी।