गगन शर्मा/ हर्ष सैनी
हरिद्वार। स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट हरिद्वार की ओर से सृष्टि गोस्वामी को उनके निवास स्थान पर प्रदेश सचिव गगन शर्मा व हर्ष सैनी द्वारा सम्मानित किया गया। हाल ही में उत्तराखंड सरकार द्वारा बाल विधायकों में से बाल मुख्यमंत्री के रुप में सृष्टि गोस्वामी का एक दिन का चयन किया गया था। स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के दो दिवसीय द्विवार्षिक सम्मेलन में हरिद्वार की जिन पांच महाभूतियों को सम्मानित करने हेतु चयन किया गया था उनमे एक नाम सृष्टि गोस्वामी भी था। मीडिया से बात करते समय सृष्टि गोस्वामी ने बताया कि कैसे अखबार में विज्ञप्ति के माध्यम से बच्चों से बाल विधायक के चयन हेतु पूछा जाता है कि आप बच्चों के विकास हेतु क्या करने की योजना रखते हैं। सृष्टि गोस्वामी ने बताया कि पूरे उत्तराखंड से 70 बाल विधायक का चयन किया गया। उसी में से कुछ प्रक्रिया के बाद बाल मुख्यमंत्री के रुप मे उनका चयन हुआ। उच्च शिक्षा प्राप्त सृष्टि गोस्वामी के पिताजी प्रवीण पूरी दौलतपुर गांव में एक छोटी सी परचून की दुकान चलाते हैं। अपनी पुत्री की इस उपलब्धि पर स्वयं को गौरवांवित महसूस करते हैं। प्रवीण पूरी का कहना है कि अभी सृष्टि का पूरा ध्यान अपनी शिक्षा पर ही केंद्रित है। भविष्य में वह आगे चलकर न्यायधीश या आईएएस अधिकारी बनकर समाज मे हर वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने का कार्य करना चाहतीं है। प्रवीण पूरी ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को चाहिए कि वो अपने बच्चों को शिक्षा प्रदान करे क्योंकि शिक्षा ही परिवार, समाज और देश के विकास में सहायक सिद्ध होती है। इस अवसर पर हर्ष सैनी, तस्लीम मलिक और नीटू कुमार उपस्थित रहे।

More Stories
भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक लगभग 15 अनुपयोगी विद्युत पोल हटाए।
खाकी पर दाग: 2 दरिगाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
दशहरा पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात डायवर्जन प्लान जारी।