सुनील मिश्रा
हरिद्वार। जागरूकता अभियान के अंतर्गत आजकल स्कूलों मे बच्चों की होमवर्क की कॉपियां जमा करवाने के लिए अभिभावकों को अलग अलग कक्षाओं के हिसाब से बुलाया जा रहा है, जिससे स्कूल में भीड़ ना हो और सरकार द्वारा निर्धारित गाइड लाइन का पालन किया जा सके। उत्तराखंड सरकार द्वारा करोना बचाव से संबंधित जानकारी लिखें पोस्टर लगाकर स्कूल के बच्चों व अभिभावकों को जागरूक किया गया। स्कूल के प्रबंधक फादर और प्रधानाचार्या सिस्टर ने बच्चों को जागरूकता के लिए प्रेरित किया। जागरूकता अभियान में शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर के संरक्षक पूर्व पार्षद रवि धींगड़ा, शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गुप्ता, शहर महामंत्री विक्की तनेजा, शहर उपाध्यक्ष अनिल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार श्रद्धांजलि।