सुनील मिश्रा
हरिद्वार। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन व कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ द्वारा संयुक्त रूप से कोतवाली रोड़ स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्तम्भ पार्क में अगस्त माह के प्रथम रविवार को शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व स्वतंत्रता सेनानी स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित कर ध्वजारोहण किया गया।
इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी मुकेश त्यागी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम का आंदोलन हमें यह शिक्षा देता हैं कि जहां भी अन्याय और शोषण हो उसके खिलाफ डटकर मुकाबला करें।
जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी राजन कौशिक ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में हरिद्वार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और 1942 के आंदोलन में शहीद जगदीश वत्स ने अपने प्राणों का बलिदान हंसते हंसते न्यौछावर कर दिया।
पार्षद हिमांशु गुप्ता और सोहित सेठी ने भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तम्भ को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर मुख्य रूप से बालकिशन कोरी, अरुण शर्मा, सचिंद्र गिरी, प्रतिभा रोहिल्ला, रीता गुलाटी, विकास कंबोज, तरुण बेरी, खेमपाल, किशनपाल गाजी वाले, पंकज कोरी ,आशु सिंह, करण राणा, पंकज शर्मा ,रीतागुलाटी ,रोहित शेट्टी, सुनीता त्यागी, पंकज शर्मा ,दिनेश कुमार, खुशीराम शर्मा ,उत्तम कुमार, संजय कुमार, विनोद जैन ,संदीप अरोड़ा, रविंद्र नरूला, आशीष प्रधान आदि उपस्थित रहे।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।