रुड़की ब्यूरो
रुड़की। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता सलेमपुर राजपुताना, रुड़की निवासी अरुण सैनी ने कहा है कि भारत सरकार द्वारा लगातार डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के दामों पर जो बार-बार बढ़ोतरी की जा रही है उसका मजदूर वर्ग पूर्ण विरोध करता है।
जब चुनाव आता है तब भारत के नेता मंच से बोलते हैं कि हमने भारत की गरीब जनता को गैस सिलेंडर मुफ्त में दिया है। अरुण सैनी ने कहा कि मैं उन नेताओं से पूछना चाहता हूं कि गरीब, मजदूर, किसान, आम आदमी उन गैस सिलेंडर को कहां से भरवाएगा? आप दिन प्रतिदिन गैस सिलेंडरों की कीमतें बढ़ाते जा रहे हैं। देश का किसान अपने खेतों में पानी कहां से देगा? ट्रैक्टर में डीजल कहां से डलवा आएगा? आम जनता अपनी मोटरसाइकिल कहां से चलाएगी?सरकार आम जनता को लूटने की हर कोशिश कर रही है।

रसोई गैस, पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर अपना विरोध जताते हुए संघ के कार्यकर्ता अरुण सैनी ने सलेमपुर राजपुताना में गोबर के उपले बना कर इस बात का विरोध दर्ज किया है और कहा है कि भारत की गरीब माताएं, बहने गोबर के उपलों में रोटी बनाने के लिए विवश है। जिससे कि उनकी आंखें भी खराब होती हैं और इन सब की जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।