अरुण सैनी
रुड़की। नगर में विभिन्न चौक चौराहों एवं गलियों व ग्रामीणों में पुलिस और सीपीयू द्वारा वाहनों के काटे जा रहे चालान के विरोध में पिछड़ा बहुजन एकता मंच ने मुख्यमंत्री का पुतला फूँककर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि राज्य सरकार के दबाब में पुलिस कर्मी जनता का शोषण कर रहे हैं।
नगर के चंद्रशेखर चौक पर प्रदर्शन के दौरान पिछड़ा बहुजन एकता मंच संयोजक दीपक कैंथल ने कहा कि प्रदेश सरकार के दबाव में आकर हरिद्वार में पुलिस प्रशासन राहगीरों को परेशान कर रही है जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आए दिन दस हजार से बीस हजार तक के चालान काटे जा रहे हैं वह बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सिर्फ हरिद्वार जिले से ही राजस्व इकट्ठा कर रही है और पूरे 13 जिलों में से सिर्फ उसे हरिद्वार ही नजर आ रहा है। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर दे प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और लोगों का उत्पीड़न करने की बात कही। जिलाध्यक्ष पवन पाल ने कहा कि गलियों और शहर के अंदर चेकिंग का कोई औचित्य नही है लेकिन सरकार का पुलिस कर्मियों पर टारगेट को पूरा करने का दबाब उन्हें ऐसा करने पर मजबूर कर रहा है। इस अवसर पर राहुल कश्यप, जॉनी सैनी, सुमित सैनी, शशि सैनी, अनुपम सैनी, सौरभ सैनी, आशु सैनी, अनुज कश्यप,अंकुर सैनी, मनजीत राठौर, गौरव सैनी आदि मंच के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।