चमोली ब्यूरो
चमोली। भराडीसैंण (गैरसैंण) में आगामी 01 मार्च से आहुत विधानसभा बजट सत्र की ड्यूटी पर जाने वाले समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कोविड-19 का आरटीपीसीआर टेस्ट करना अनिवार्य किया गया है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की बजट सत्र में ड्यूटी लगाई गई है उनके लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घाट, जोशीमठ, पोखरी, थराली, गैरसैंण तथा कर्णप्रयाग में स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से कोविड टेस्ट कराने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने समस्त कार्मिकों को 25 एवं 26 फरवरी 2021 को अपने निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर कोविड टेस्ट कराते हुए इसकी नेगेटिव रिपोर्ट के साथ ड्यूटी पर उपस्थित होने के निर्देश दिए है। साथ ही किसी कार्मिक की पाॅजिटिव रिपोर्ट प्राप्त होने पर इसकी जानकारी तत्तकाल उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि उनके स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद