मनोज सैनी
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव पूनम भगत की पुत्र वधु के फांसी लगाने का मामला सामने आया है।
बताते चलें कि पूनम भगत के बेटे शिवम भगत की शादी अभी माह दिसंबर में ही शादी हुई थी। आज उनकी बहू द्वारा अचानक फांसी लगाए जाने से घर व पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। फांसी लगाने की सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में मैक्सवेल अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर हत्या और दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पुलिस आरोपी शिवम भगत को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गयी है तथा पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है। चूंकि मामला हाई प्रोफाइल है इसलिये फांसी की घटना पूरे शहर में शहर में आग की तरह फैल गयी।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।