उधमसिंह नगर ब्यूरो
रुद्रपुर। 17 फरवरी 2020 को उत्तम वेताल निवासी बागार चौक थाना हरवुड पॉइंट वेस्ट बंगाल द्वारा थाना सुंदरवन वेस्ट बंगाल में शिकायत दी गयी की उसकी पुत्री रचना बेताल उम्र 17 वर्ष का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 13 फरवरी 2020 को समय 6:30 बजे अपहरण कर लिया गया है। जिस संबंध में थाना वेस्ट बंगाल में एफ आई आर नंबर 283 /2020 U/S 363/365 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त नाबालिग बालिका का पता लगाने डायरेक्टर मिशन मुक्ति फाउंडेशन को थाना द्वारा रिपोर्ट प्रेषित करने के बाद फाउंडेशन द्वारा बालिका का लोकेशन रुद्रपुर उधम सिंह नगर में पाए जाने पर एसएसपी रुद्रपुर महोदय से संपर्क किया गया। एसएसपी के आदेशानुसार ATHU टीम द्वारा मिशन मुक्ति फाउंडेशन के साथ मिलकर काफी अथक प्रयासों के बाद उक्त गुमशुदा बालिका रचना बेताल को ग्राम टिब्बा लालपुर किच्छा से बरामद किया गया। अभियुक्त संजय पुत्र रमेश सिंह चौहान निवासी ग्राम टिब्बा को लालपुर से गिरफ्तार कर कोतवाली रुद्रपुर में दाखिल किया गया। जिस संबंध में वेस्ट बंगाल पुलिस को आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचित किया गया। पीड़ित बालिका का मेडिकल परीक्षण कराकर कल्याण समिति के समक्ष पेश कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बालिका के परिजनों को सूचित किया गया है। गिरफ्तारी/बरामदगी टीम में महिला निरीक्षक बसंती आर्य, एसएसआई रमेश चंद तिवारी, कानि0 कपिल भाकुनी, कानि0 नारायण सिंह, म0कानि0 ममता मेहरा, वीरेंद्र कुमार डायरेक्टर मिशन मुक्ति फाउंडेशन, पल्लवी घोष एडवाइजर मिशन मुक्ति फाउंडेशन, नंदनी वर्मा मिशन मुक्ति फाउंडेशन, दुर्गा गोला मिशन मुक्ति फाउंडेशन प्रमुख थे।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।