चमोली ब्यूरो
चमोली। गैरसैंण (भराडीसैंण) विधान सभा बजट सत्र के दौरान 01 मार्च 2021 को विभिन्न संगठनों द्वारा अपनी मांगे मनवाने को लेकर विधान सभा भवन कूच करने हेतु दीवालीखाल सहित तमाम सुरक्षा बैरियर्स पर पुलिस के साथ उग्र प्रदर्शन किया गया। जिसमें जाम की स्थिति बनने से आम जनता को काफी परेशानी हुई और लोक परिशांति भंग होने की संभावना बनी रही। जिला मजिस्ट्रेट स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि इस घटना की मजिस्ट्रेटी जांच की जानी अपरिहार्य हो गई है। जिला मजिस्ट्रेट चमोली ने इस घटना की मजिस्ट्रेटी जांच हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नामित करते हुए घटना के सभी पहलुओं की गहन एवं विस्तृत जांच कर दो सप्ताह के भीतर जांच आख्या उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए है।जाॅच अधिकारी/अपर जिला मजिस्ट्रेट चमोली अनिल कुमार चन्याल ने बताया कि इस घटना के संबध में कोई भी व्यक्ति प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कोई भी साक्ष्य या जानकारी रखता हो अथवा दावा प्रस्तुत करना चाहता हो तो वह व्यक्ति 7 दिनों के भीतर किसी भी कार्य दिवस पर सूचना लिखित एवं मौखिक रूप से उनके कार्यालय/न्यायालय गोपेश्वर में प्रस्तुत कर सकता है।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।
भाजपा में कम नहीं गुटबाजी: शिवालिक नगर चौराहे पर केवल चुनिंदा नेताओं के हटाये गए होर्डिंग।
भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम ने फिर किया प्रदेश की महिलाओं का अपमान। देखें वायरल वीडियो