हर्ष सैनी
हरिद्वार। जिला बार संघ के चुनाव में कुलवंत सिंह चौहान जिला बार संघ के अध्यक्ष चुने गए हैं। जबकि सचिव पद पर उजागर सिंह पंवार और उपाध्यक्ष पद पर अनुराग चौधरी ने बाजी मारी है। साथ ही कुणाल शर्मा सह सचिव, सचिन बेदी कोषाध्यक्ष, संदीप वर्मा आय व्यय निरीक्षक, राकेश नेगी पुस्तकालय अध्यक्ष चुने गए हैं। देर रात तक चली मतगणना के बाद परिणाम घोषित होने पर अधिवक्ताओं ने विजय पदाधिकारियों को बधाइयां दी और मिलकर खुशियां मनाई।


More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद