सुनील मिश्रा
हरिद्वार। उत्तराखंड में सत्ताधारी भाजपा व सरकार में उठा पठक का दौर जारी है। त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद से हटा कर तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड की कमान पार्टी ने सौंपी है। त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने 4 साल पूरे करते उससे 9 दिन पहले ही पार्टी ने उन्हें पद से मुक्त होने का आदेश दे दिया।

अब पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर उत्तराखंड बीजेपी के कद्दावर नेता और वर्तमान में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को बैठा दिया है। त्रिवेंद्र सरकार में शहरी विकास और शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक को पार्टी ने अब संगठन की ज़िमेदारी दे दी है। 20 वर्षों की सक्रिय राजनीति और मंत्री के तौर पर बखूबी ज़िमेदारी निभाने वाले मदन कौशिक को पार्टी ने 2022 चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर संगठन की ज़िमेदारी दी है।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।