मनोज सैनी
हरिद्वार। कुंभ-2021, हरिद्वार में देश-विदेश व विभिन्न प्रदेशों से भारी संख्या में यात्रियों व श्रद्धालुओं के आगमन तथा भारी संख्या में श्रद्धालुओं के कारण कोरोना संकरण के फैलने की प्रबल संभावनाओं के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार के समस्त शैक्षणिक संस्थान शासकीय व अशासकीय दिनांक 9 अप्रैल से दिनांक 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे। इसके अतिरिक्त उक्त अवधि में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में आने वाले भारी वाहनों तथा ऐसे वाहनों जिनमें ज्वलनशील रासायनिक पदार्थ आदि का आवागमन होता है को भी पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है। उक्त आदेश करते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार ने जनपद के समस्त संबंधित अधिकारियों, जोनल मजिस्ट्रेटों तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट टों को निर्देशित किया है कि वे उपरोक्त आदेश का कड़ाई से पालन करते हुए अपने अपने क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।


More Stories
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा