मनोज सैनी
देहरादून। प्रदेश में तेज रफ्तार से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए उत्तराखण्ड शासन ने प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय को अब तीन दिन और बन्द रखने के आदेश दिये हैं। उत्तराखण्ड शासन में सचिव डॉ पंकज कुमार पांडेय ने शासकीय कार्यालयों में बंदी आदेश को विस्तारित करते हुए आदेश जारी किया है कि 23, 24 व 25 अप्रैल से बंद अब सभी कार्यालय अगले तीन दिन 26, 27, व 28 को भी बन्द रहेंगे। इसके साथ साथ सभी अधिकारी व कर्मचारी मुख्यालय बपर उपस्थित रहेंगे और अपना मोबाइल व रखेंगे। उन्हें किसी भी समय आवश्यकता पड़ने पर बुलाया जा सकता है।

More Stories
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
देश की आजादी और जागरूकता में पत्रकारिता की अहम भूमिका: बत्रा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालापुर के बाहर सड़क पर खड़ी दो गाड़ियों के ऊपर दीवार गिरने से दो गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त।