मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को संक्रमितों का आंकड़ा फिर 5 हजार की संख्या पार कर गया। राज्य में कोरोना के 5084 नए मामले आए हैं। जबकि 81 लोगों की मौत हो गयी है। स्थिति बड़ी भयावह होती जा रही है। प्रदेश में बढ़ते मामलों के कारण सक्रिय मामले भी अब तैतीस हजार से ऊपर पहुंच गए हैं। चिंता इस बात की है कि न केवल मैदान बल्कि पहाड़ में भी अब संक्रमण दर में लगातार उछाल आ रहा है। जबकि जांच तुलनात्मक रूप से काफी कम हो रही है। उत्तराखण्ड स्टेट कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के देहरादून में सबसे अधिक 1736, हरिद्वार में 958 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा ऊधमसिंहनगर में 378, नैनीताल में 592, पौड़ी गढ़वाल में 301, चंपावत में 321, चमोली में 90, अल्मोड़ा में 117, टिहरी गढ़वाल में 190, पिथौरागढ़ में 123, उत्तरकाशी में 215, रूद्रप्रयाग में 53 व बागेश्वर में 10 मरीज मिले हैं। इधर, विभिन्न जिलों में 1466 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। बता दें कि अभी तक उत्तराखण्ड में कोरोना के 33330 सक्रिय मामले हैं। कोरोना की दूसरी लहर में अब तक चार मैदानी जिले ही सर्वाधिक प्रभावित थे। पर अब पहाड़ी जिलों में भी कोरोना का प्रसार तेज होता जा रहा है।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।