सुनील मिश्रा
हरिद्वार। देश एवं प्रदेश में लगातार तेजी के साथ बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए आम जनमानस की सुरक्षा एवं बचाव हेतु वार्ड 47 पांडे वाला गुघाल मंदिर में पंचायती धड़ा फिराहेडियान एवं रानीपुर विधायक आदेश चौहान व पार्षद श्रीमती कलावती नेगी तथा चौक बाजार भाजपा मंडल के सुप्रयासों से सभी क्षेत्रवासियों की कोरोना कोविड-19 से आमजन की सुरक्षा हेतु 30 अप्रैल 2021 दिन शुक्रवार को समय प्रातः 10:00 बजे से 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ष के सभी नगर वासियों के लिए टीकाकरण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसी के साथ 1 मई 2021 से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी युवाओं को भी इस कैंप में टीकाकरण सुविधा का लाभ मिलेगा। कैंप आयोजन कर्ताओं की ओर से सभी लोगों से अपील की गई है कि वह अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन अभियान में शामिल होकर स्वयं को व अपनों की सुरक्षा हेतु उनका टीकाकरण जरूर करवाएं तथा औरों को भी इस कार्य के लिए प्रेरित करें। टीकाकरण के लिए सभी लोग अपना आधार कार्ड और मोबाइल फोन साथ में अवश्य लाएं एवं कैंप में मास्क पहन कर आए।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।