
मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखण्ड में आज कोरोना पॉजिटिव केसों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। पिछले दिनों राज्य में मरीजों का आंकड़ा बढ़ने के साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ना चिंताजनक बनता जा रहा है। प्रदेश में आज कोरोना के रिकॉर्ड 7028 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 204051 पहुंच गया है। इधर आज 5696 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 140184 मरीज ठीक हो चुके हैं।
उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 7028 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई, जिनमें देहरादून से 2789, हरिद्वार से 656, नैनीताल से 819, उधमसिंह नगर से 833, पौडी से 513, टिहरी से 200, चंपावत से 263, पिथौरागढ़ से 231, अल्मोड़ा 170, बागेश्वर से 215, चमोली से 150, रुद्रप्रयाग से 135, उत्तरकाशी से 153 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। जबकि राज्य में आज 85 मरीजों की मौत हुई। जबकि 5696 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है।
More Stories
सपा कार्यालय पर मनाया सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन।
सिडकुल स्थित एचएमटी ग्रांड होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 3 युवक गिरफ्तार।
ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान ने लगाया यूनियन कार्यालय पर जबरन कब्जा करने का आरोप।