विश्वप्रसिद्ध हिमालयी गंगोत्री धाम के कपाट आज शनिवार को निर्धारित मुहूर्त पर सुबह 7.30 बजे विधि विधान एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ खोले गए। बैशाख शुक्ल तृतीया की शुभ बेला में गंगोत्री मंदिर का कपाटोद्घाटन हुआ।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए केवल तीर्थ पुरोहित और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ही धाम के कपाट खोले गए। आज से तीर्थ पुरोहित सीमित संख्या में गंगोत्री मंदिर में नियमित रूप से #मां_गंगा की पूजा अर्चना करेंगे। कोरोना संक्रमण के बीच जन स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखते हुए फिलहाल चारधाम यात्रा स्थगित की गई है।
मेरी मां गंगा से प्रार्थना है कि कोरोना महामारी से सभी को सुरक्षित रखने के लिए अपना आशीर्वाद बनाए रखें। हमारा देश और प्रदेश फिर से प्रगति की राह पर अग्रसर हो सके।
जय माँ गंगा।
श्री गंगोत्री धाम

More Stories
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। जिला प्रशासन सतर्क, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
उधार ना चुकाने पर एक माह की कैद, 90 हजार रुपये का लगाया जुर्माना।
कांग्रेस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान को झूठ का पुलिंदा। कहा इस बार दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी भाजपा।