मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखण्ड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 5775 नए मामले सामने आए जबकि 116 लोगों की कोरोना से मौत हुई और 4483 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। उत्तराखण्ड स्टेट कंट्रोल रूम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव के 5775 मामले सामने आए और 116 की कोरोना से मौत हुई जबकि 4483 कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। राज्य में एक्टिव मामले बढ़कर 79379 हो गई। एक्टिव केस की संख्या में बढ़ोत्तरी के साथ रिकवरी रेट गिरकर 67.98 प्रतिशत रह गया है।
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा में 267, बागेश्वर में 38, चमोली में 201, चंपावत में 115, देहरादून में 1583 , हरिद्वार में 844 , नैनीताल में 531, पौड़ी में 359, पिथौरागढ़ में 225, रूद्रप्रयाग 285 , टिहरी में 349 , यूएसनगर में 692 उत्तरकाशी में 286 नए मामले सामने आए।


More Stories
बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ।
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
देश की आजादी और जागरूकता में पत्रकारिता की अहम भूमिका: बत्रा