मनोज सैनी
देहरादून। देश सहित उत्तराखण्ड में बढ़ते कोरोना के संक्रमण की चैन तोड़ने के लिये लगाए गए कोरोना कर्फ्यू का थोड़ा असर अब दिखाई देने लगा है। आज प्रदेश में जहां 4785 नये कोरोना पॉजिटिव मिले वहीं कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े में भी कमी दिखाई दी। सोमवार को उत्तराखण्ड स्टेट कंट्रोल रूम द्वारा जारी सूचना के अनुसार 79 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 295790 हो गई है। हालांकि इनमें से 209196 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 76232 मामले एक्टिव हैं, जबकि 5132 की मौत हो चुकी है।


More Stories
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित।