अरुण सैनी
हरिद्वार। झबरेड़ा विधान सभा के ग्राम भक्तों वाली में स्थानीय विधायक देशराज कर्णवाल को कोरोना आपदा में जनसमस्याओं की अनदेखी के कारण गांव वालों द्वारा दौड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। इतना ही नहीं भाजपा विधायक को दौड़ाने से पूर्व समर्थकों ने खूब खरी खोटी सुनाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल अपने भाजपा समर्थकों से मिलने गांव भक्तोवाली में पहुंचे जहां विधायक जी को देखकर भाजपा समर्थकों गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने विधायक जी को खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी। उनकी सवालों का भाजपा विधायक के पास कोई जवाब नहीं था। भाजपा समर्थकों ने विधायक देशराज कर्णवाल को बलात्कारी व्यक्ति के साथ सोशल मीडिया पर लाइव आने, गांव में विकास न कराने, विकास कराने की झूठी पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने को लेकर खूब खरी खोटी सुनाई।
इतना ही नहीं एक भाजपा समर्थक ने तो यहां तक कह दिया कि आपके चुनाव में मैंने आपको पूरा सहयोग किया था लेकिन आपने उसका सम्मान नहीं किया। साथ ही एक समर्थक ने तो विधायक जी को कहा कि विधायक पद की गरिमा है जिस दिन विधायक नहीं रहे उस दिन डंडों से पिटाई करेंगे। इसी प्रकार अनेकों समर्थकों इस विधायक को खूब भला बुरा कहा लेकिन विधायक जी तो विधायक जी थे सब हंसकर टालते रहे और जब विधायक जी ने अपनी बात कहनी चाही तो गांववालों में उनकी बात नहीं सुनी। समर्थक गांव वालों में विधायक जी प्रति इतना गुस्सा था कि उन्होंने विधायक जी को दौड़ा लिया।

More Stories
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित।