लखपत सिंह राणा
रुद्रप्रयाग। कोविड की दूसरी लहर के बचाव एवं रोकथाम हेतु जिलाधिकारी मनुज गोयल द्वारा केदारनाथ विधानसभा के विधायक मनोज रावत के साथ बैठक आहूत की गयी। विधायक केदारनाथ द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में कोविड के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम में केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत टेलीमेडिसिन की सेवा प्रारम्भ की गयी है जिसे हेल्पेज इण्डिया के 11 सदस्यीय चिकित्सक दल के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। साथ ही राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहरादून के माध्यम से भी उक्त सेवा प्रातः 10ः00 बजे से सांय 5.00 बजे तक संचालित किया जाना प्रस्तावित है। टेली मेडिसिन सेवा का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के कोविड से ग्रसित मरीजों का उपचार किया जाना है। दूरस्थ क्षेत्रों में मरीजों से डाॅक्टर फोन पर उपलब्ध होकर आवश्यक परामर्श एवं दवाईयां उपलब्ध करायेंगे। जिलाधिकारी एवं विधायक केदारनाथ की इस संयुक्त बैठक में केदारनाथ विधानसभा के साथ-साथ रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में भी टेली मेडिसिन सेवा कैसे शुरू की जाये, के संबंध में चर्चा की गयी। विधायक केदारनाथ द्वारा अवगत कराया गया कि हमारा लक्ष्य 01 माह में कोविड से जनपद में मृत्यु दर को शून्य करना है। बैठक में निर्णय लिया गया कि टेली मेडिसिन सेवा सम्पूर्ण जनपद में संचालित करने में जनपद के सभी माननीय जन प्रतिनिधिगणों का सहयोग लिया जायेगा। इस संबंध में जल्द ही रणनीति तैयार करके दोनों विधानसभा क्षेत्रों में टेली मेडिसिन सेवा का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।