सुनील मिश्रा
हरिद्वार। ब्राह्मण जागृति संस्था, भेल हरिद्वार ने सामुदायिक केंद्र सेक्टर-1 भेल हरिद्वार में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह की अध्यक्षता प्रवीण कपिल व सभा का संचालन सुजीत शुक्ला ने किया। इस अवसर पर संस्था की ओर से भेल वर्कर्स यूनियन हिंद मजदूर सभा के महामंत्री बनने पर पंकज शर्मा जी का सम्मान किया गया। इसके साथ कोरोना काल में विशिष्ट योगदान करने के लिए श्री प्रवीण कपिल एवं श्री दीपक भारद्वाज जी का सम्मान किया गया और आईआईटी से एमटेक करने के बाद पीएचडी बेंगलुरु में प्रवेश लेने के लिए श्री अक्षय तिवारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के सचिव श्री संजय शर्मा ने सभी मुख्य अतिथियों का सम्मान करते हुए कहा कि संस्था ब्राह्मण समाज के सभी प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान हमेशा से करती रही है। इस अवसर पर श्री इंद्र पाल शर्मा, कीर्ति भारद्वाज, शिवानंद ओझा, संतोष तिवारी, विवेक कौशिक, मुकेश शर्मा, शंभू पंत, गोपाल शर्मा ने अपने विचार रखे। आर्यन क्लासेस के संचालक राजीव कौशिक ने गरीब ब्राह्मण बच्चों को शिक्षा में सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संदीप शुक्ला, यतेंद्र शर्मा, शानू शर्मा, अशोक शर्मा, राजेश गैरोला, अरविंद शर्मा, रमेश पाठक आदि उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।