मनोज सैनी
हरिद्वार। थाना कनखल में 14 जुलाई को वादनी पूजा (काल्पनिक नाम) निवासी कनखल हरिद्वार द्वारा सूचना अंकित कराई गई कि उनकी नाबालिग पुत्री दिनांक 12 जुलाई को प्रातः 5:00 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई है। उक्त सूचना पर थाना कनखल में तत्काल मु0अ0सं0 257/21धारा 363 भादवि पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक वंदना अग्रवाल को सुपुर्द की गयी। मामले को गम्भीरता को देखते हुए नाबालिग अपहृता की शीघ्र बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। दिनांक 17 जुलाई को गठित पुलिस टीम द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी के उपरांत नाबालिग अपहृता को अभि0 पंकज पुत्र रवि उर्फ दीपक निवासी नागो का घेर थाना कनखल हरिद्वार के कब्जे से कपूरथला पंजाब से बरामद किया गया। अभियुक्त को धारा 363, 366A, 376(2)(ढ) भादवि व 5(ठ)/6 Pocso Act में गिरफ्तार किया गया। अभि0 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद