Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

कांग्रेसियों ने भारत रत्न राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, बताये राजीव गांधी जी द्वारा किये गए ऐतिहासिक कार्य

मनोज सैनी
हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के तत्वाधान में महानगर कांग्रेस द्वारा सुभाष घाट कार्यालय हरिद्वार में स्व.राजीव गांधी जी का 77वां जन्मदिन उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई। कोरोना नियमों का पालन करते हुऐ कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव डां.संजय पालीवाल ने स्वर्गीय राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला कहा कि राजीव गांधी जी जब प्रधानमंत्री बने उस समय उनका राजनीति से दूर दूर तक कोई रिश्ता नहीं था परंतु विषम परिस्थितियों में प्रधानमंत्री बनने के बाद कुछ ही समय में उन्होंने देश को अग्रणी श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेसजनों की सलाहकार समिति बनाई जिनसे सलाह लेकर वह सभी कार्य करते थे और उन्होंने देश को बुलंदियों पर पहुंचा दिया।
महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि उस समय भी विपक्ष नाम का संसद में कोई दल नहीं था परंतु राजीव गांधी जी ने सभी पार्टियों के सांसदों से सलाह लेकर कार्य करते थे। परंतु आज संसद में विपक्ष को नगण्य कर दिया गया। उनकी कोई अहमियत नहीं रह गई। संसद की गरिमा तार-तार कर दी गई। बाबा भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए कानूनों को नकार कर अपने कानून बनाकर दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री आलोक कुमार शर्मा ने कहा कि स्व.राजीव गांधी जी ने अपने समय मे सविंधान के 73 वें तथा 74 वें धारा का सशोंधन करके बहुत बड़ी उपलब्धि कायम की थी। उन्होने देश में खाद्यान समस्या को लेकर कहा था कि वो देश को एक दिन आत्मनिर्भर कर देंगे और उन्होने काफी हद तक करके भी दिखाया‌। पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि जब राजीव गांधी कंप्यूटर लेकर आए तो आरएसएस ने संसद पर तथा देश की सड़कों पर हंगामा किया तथा कंप्यूटर के खिलाफ प्रदर्शन किया। आज सभी विभाग तथा पूरा सिस्टम कम्प्युटर पर ही निर्भर हैं। कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि भाजपा कहती थी कि कंप्यूटर आने पर देश में बेरोजगारी बढ़ेगी। परन्तु देश में अपार उन्नति हुई। ब्लाक अध्यक्ष रवि कशचप, यशवंत सैनी, शैलेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से कहा की युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में वोट का अधिकार दिलानें में तथा महिलाओं को 33 % आरक्षण दिलाने का जो कार्य पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया है उनको युगों युगो तक याद किया जाऐगा। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, चौधरी बलजीत सिंह तथि श्रमिक नेता राजबीर सिंह ने कहा की यदि आज देश राजीव गांधी जी की नीतियों पर चले तो फिर से भारत महाशक्ति के रूप में पहचाना जाये। कार्यक्रम को जटाशंकर श्रीवास्तव, का युवा जिलाध्यक्ष इं रवि बहादुर, पार्षद कैलाश भट्ट, राजीव गौड़, नीलम शर्मा, मिथिलेश गिल, वेदांत उपाध्याय, प्रकाश चंद्र भट्ट, सुनील कुमार सिंह, सत्येंद्र वशिष्ठ, जे पी सिंह, मनोज जाटव,ओमप्रकाश शर्मा, शरद शर्मा, सतेन्द्र बिष्ट आदि अनेक कांग्रेस जनों पुष्पांजलि अर्पित की।

Share
error: Content is protected !!