मनोज सैनी
चमोली। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों को लेकर बिहार से मंगलवार को जिले में नई एम-3 माॅडल की ईवीएम व वीवीपैट मशीनें पहुॅच चुकी है। नए एम-3 ईवीएम पूर्व के माॅडल-2 ईवीएम से एडवांस है। बिहार से आज एम-3 माॅडल के 830 बीयू, 800 सीयू तथा 830 वीवीपैट नोडल अधिकारी की देखरेख में पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ लाई गई। सभी नई मशीनों को राजनैतिक दलों के मौजूदगी में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में बनाए गए नवीन वेयरहाउस में सुरक्षित रखा गया है।

More Stories
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।