सुनील मिश्रा
हरिद्वार। गोगा म्हाडी पांडे वाला ज्वालापुर में प्रति वर्ष लगने वाला गुघाल मेला इस वर्ष दिनांक 18 सितम्बर से 20 सितम्बर तक कोविड-19 के चलते केवल सांकेतिक रूप से लगेगा। गोगा म्हाडी पांडे वाला ज्वालापुर में लगने वाले गुघाल मेले की प्रबंध कारिणी संस्था पंचायती धड़ा फिराहेडियान (रजि०)कमेटी द्वारा जारी प्रेस वक्तव्य में बताया गया है कि इस बार मेले का आयोजन कोविड-19 के चलते मात्र दर्शन पूजा अर्चना तक ही सीमित रखा जाएगा तथा कोविड-19 के चलते इस बार मेला बाजार भी नहीं सजेगा। पंचायती धड़ा फिराहेडियान के अध्यक्ष उमाशंकर वशिष्ठ एवं महामंत्री सचिन कौशिक के अनुसार इस बार श्रद्धालुओं को कोविड-19 के नियमों का पालन कराते हुए 2 गज की सामाजिक दूरी के साथ मुंह पर मास्क लगाकर ही पूजा व दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। धडा कमेटी के संयोजक निर्मल गोस्वामी एवं कोषाध्यक्ष अनिल कौशिक व सह मंत्री उमेश लुतिये ने कहा की इस वर्ष की पूजा व्यवस्था मे संस्था के स्वयं सेवकों के साथ कोविड-19 के नियमों का कड़ाई के साथ अक्षरश पालन कराया जाएगा। वहीं धड़ा कमेटी के लोगों ने भी सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि सभी भक्त जन कोविड-19 के नियमों का स्वयं भी पालन करें।

More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।