मनोज सैनी
चमोली। श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट इस साल 10 अक्टूबर 2021 को पूर्ण विधि विधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। गुरूद्वारा श्री हेमकुण्ड साहिब मैनेजमैन्ट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्र जीत सिंह बिन्द्रा ने बताया कि मौसम एवं यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत ट्रस्ट द्वारा यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि कोविड 19 के चलते इस बार हेमकुण्ड साहिब के यात्रा 18 सितम्बर 2021 को प्रारंभ हुई थी। इस वर्ष करीब 5 हजार श्रद्धालू श्री हेमकुण्ड साहिब के दर्शन कर चुके हैं और अभी भी पंजीकरण हो रहा है।

उन्होंने श्री हेमकुंड साहिब पावन धाम के दर्शनों की अभिलाषा रखे हुए सभी श्रद्वालुओं से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना 10 अक्टूबर तक ही रखे व दर्शन करके गुरूघर की खुशियां प्राप्त करें।

More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।