मनोज सैनी
हरिद्वार। 6 अक्टूबर पित्र विसर्जन/अमावस्या स्नान पर्व के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में यातायात डायवर्जन प्लान समय प्रातः 04:00 बजे से समाप्ति तक लागू रहेगा। दिल्ली-मेरठ-मु0नगर की ओर से आने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली एवं बस ऋषिकुल मैदान में पार्क होंगे। दिल्ली-मेरठ-मु0नगर की ओर से आने वाले छोटे वाहन (कार, जीप) हरिराम इण्टर कॉलेज मैदान/ गढ्ढा पार्किंग / रोड़ीबेलवाला / पन्तद्वीप पार्किंग में पार्क होंगे। बिजनौर-नजीबाबाद की ओर से आने वाले ट्रैक्टर ट्राली एवं बस बैरागी कैम्प पार्किंग मैदान में पार्क होंगे। तुलसी चौक से देवपुरा चौक के मध्य किसी भी प्रकार का वाहन प्रतिबन्धित रहेगा। देहरादून – ऋषिकेश की ओर से आने वाले ट्रैक्टर ट्राली एवं बस जयराम मोड़ कट से टर्न कराकर पन्तद्वीप पार्किंग में पार्क किये जायेंगे।

शंकराचार्य चौक से तुलसी चौक की ओर लोकल पब्लिक वाहनों को छोड़कर सभी बाह्यः जनपद के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। शिवमूर्ति चौक अन्दर से ऑटो/बिक्रम / ई-रिक्शा वाहन तुलसी चौक की ओर प्रतिबन्धित रहेंगे। चण्डीचौक ललतारौ पुल सा० से बाल्मिकि चौक की ओर लोकल पब्लिक वाहनों को छोड़कर सभी बाह्यः जनपद के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।

More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।