मनोज सैनी
ऊधमसिंह नगर। राजकीय इंटर कॉलेज की 11 वीं कक्षा की एक छात्रा ने थाना कुंडा में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि वह राजकीय इंटर कॉलेज कुंडा में ग्यारहवीं क्लास की छात्र है। स्कूल में कार्यरत लैब सहायक धर्मेंद्र सिंह गलत इरादे से उससे संबंध बनाने के लिए परेशान करता है।

छात्रा की लिखित तहरीर ले आधार पर आरोपी लैब सहायक पर आरोप अंकित किए गए। जिसके आधार पर थाना कुंडा पर मुकदमा अपराध संख्या 186/21 धारा 354 क (1) (2) (4) ग व 9/10 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया। जिसमें अभियुक्त धर्मेंद्र पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम नलाई थाना सितारगंज जिला उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया गया जिसको बाद आवश्यक कार्रवाई मा. न्यायालय पेश किया जा रहा है।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।