ब्यूरो
चमोली। कोतवाली चमोली पुलिस को सूचना मिली की छेत्रपाल और चमोली के बीच वाहन संख्या DL-5CS-7007 (फॉर्च्यूनर) सड़क से लगभग 300 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें 06 लोग सवार थे, सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक चमोली तत्काल पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस, एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों का रेस्क्यू कर 108 की सहायता से जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया।

घायलों द्वारा बताया गया की वे लोग नोएडा के रहने वाले हैं और बद्रीनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। 3 घायलों हरेंद्र नागर पुत्र मांगेराम, निवासी झुनपुरा सेक्टर 11 नोएडा, उम्र 30 वर्ष, सुशील अवाना पुत्र स्व0 धर्मवीर अवाना, निवासी झुनपुरा सेक्टर 11 नोएडा, उम्र 27 वर्ष, अक्षित चौहान पुत्र श्री प्रताप सिंह, निवासी सदरपुर सेक्टर 46 नोएडा, उम्र 26 वर्ष का जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में इलाज चल रहा जबकि तीन व्यक्तियों दीपक, निवासी अटा गांव, सेक्टर 27 नोएडा, उम्र 27 वर्ष, अरविंद, निवासी कुलसैर कालोनी सेक्टर 82, उम्र 26 वर्ष, संदीप तोमर पुत्र श्री सुबोध तोमर, निवासी झुनपुरा सेक्टर 11 नोएडा की मृत्यु हो गई है।

More Stories
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा