ब्यूरो
चमोली। कोतवाली जोशीमठ में तैनात HG संदीप द्वारा सूचना दी गई की जोगीधारा के पास एक व्यक्ति पैर फिसलने के कारण गहरी खाई में गिर गया है।
सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस व एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची, बारिश व अंधेरे में रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया व लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उक्त व्यक्ति को 150 मीटर गहरी खाई से निकाला गया। उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम पंकज उर्फ पंचम पंवार पुत्र श्री हरक सिंह, निवासी- ग्राम पगनो जोशीमठ, उम्र 38 वर्ष बताया गया।

व्यक्ति को हल्की चोटे आयी है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया। विषम परिस्थितियों में किये गये पुलिस के इस कार्य की उक्त व्यक्ति के परिजनों व स्थानीय जनता के द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। रेस्क्यू करने वाली टीम में एसआई विनोद रावत (कोतवाली जोशीमठ), का0 विकास (कोतवाली जोशीमठ), का0 कृष्णा नन्द (कोतवाली जोशीमठ), HM संदीप व SDRF शामिल थे।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।