क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में अलग-अलग समुदाय के एक नाबालिग युगल के फरार होने का मामला सामने आया है। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस एहतियात बरत रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर के अलग अलग समुदाय के नाबालिग युगल फरार हो गए है। फरार युगल की तलाश में एक पुलिस टीम पश्चिम यूपी भेजी गई है। वहीं किशोरी के परिजनों की शिकायत पर किशोर के खिलाफ बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है। चूंकि मामला अलग अलग समुदाय का है इसलिये पुलिस मामले में फूंक फूंक कर कदम रख रही है।

More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।