मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार वासियों की डिग्री कॉलेज निर्माण की वर्षों पुरानी मांग को लेकर धामी सरकार ने डिग्री कॉलेज निर्माण को लेकर शासनादेश जारी कर दिया है।

इसी क्रम में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतपाल ब्रह्मचारी ने उत्तराखंड सरकार से आग्रह किया है कि जब तक उत्तरी हरिद्वार में डिग्री कॉलेज के लिये भवन का प्रबंध नहीं हो जाता तब तक वह अपने आश्रम राधा कृष्ण धाम के 20 कमरे कॉलेज संचालन के लिये देने को तैयार हैं। अपने फेसबुक पेज पर सतपाल ब्रह्मचारी ने उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री को लिखा है कि “मेरा माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि उत्तरी हरिद्वार में कई वर्षों से डिग्री कॉलेज की मांग चल रही थी ,जिसकी घोषणा कर शासनादेश जारी कर दिया गया है
मैं मुख्यमंत्री जी से आग्रह करता हूं “जब तक स्थाई रूप से महा विद्यालय के भवन का प्रबंध नहीं हो जाता तब तक मैं अपने आश्रम श्री राधा कृष्ण धाम के 20 कमरों का भवन डिग्री कॉलेज के यथा शीघ्र संचालन करने हेतु सरकार को प्रदान करने का निवेदन करता हूं” मैं आपका आभारी रहूंगा
– सतपाल ब्रह्मचारी

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।