मनोज सैनी
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने लगातार दूसरे दिन प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर के नेतृत्व में ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्थित ट्रांसपोर्ट नगर, सराय, सीतापुर, गोल गुरुद्वारा , चौकी बाजार और चौकी रेल क्षेत्र में चेकिंग की गईं।

चैकिंग के दौरान होटल ढाबो आदि वालों के यहां शराब पीकर हुडदंग करने वाले व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ कर कुल 42 नशेड़ियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More Stories
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।
रविवार को होगा भव्य चित्रगुप्त कथा का आयोजन।