मनोज सैनी
हरिद्वार। पी0 सी0 झा ने बीएचईएल हरिद्वार के नए प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पूर्व कार्यपालक निदेशक श्री संजय गुलाटी की सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें यह बेहद अहम दायित्व सौंपा गया है। इससे पूर्व वह पावर सेक्टर- एसएसबीजी नोएडा में कार्यपालक निदेशक के रूप में कार्यरत थे।

पी0 सी0 झा जादवपुर विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद वर्ष 1985 में बीएचईएल में शामिल हुए। उन्होंने पटना में पावर सेक्टर पूर्वी क्षेत्र के सर्विस आफ्टर सेल्स डिवीजन में अपने करियर की शुरूआत की। श्री झा ने टर्बो-जनरेटर, मोटर, ट्रांसफॉर्मर और स्टीम टरबाइन के जेनरेटर के साथ-साथ हाइड्रो जनरेटर और टरबाइन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्हें इरेक्शन, कमीशनिंग, सामग्री एवं परियोजना प्रबंधन तथा मार्केटिंग के क्षेत्र में गहन अनुभव प्राप्त है। पी. सी. झा ने देश भर के कई बिजली संयंत्रों में साइट से जुड़ी समस्याओं और ग्राहकों के मुद्दों को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पी. सी. झा का दृढ़ संकल्प, केंद्रित दृष्टिकोण और सभी के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने की रणानीति कंपनी के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुई है। इस अवसर पर श्री झा ने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से हम अपने संस्थान को उन्नति के पथ पर और आगे लेकर जाएंगे।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।