क्राइम ब्यूरो
विकास नगर। कोतवाली विकास नगर में एक व्यक्ति द्वारा दी गई लिखित तहरीर में बताया गया कि शाहिद पुत्र रईसुद्दीन निवासी भट्टा रोड सराय गली विकास नगर देहरादून द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए हैं तथा वादी की पुत्री 9 माह की गर्भवती हैं।

लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर ने उक्त प्रकरण में धारा 376 आईपीसी एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पीड़ित लड़की की उम्र मात्र 14 वर्ष है और उसकी डिलीवरी हो चुकी है। अभियोग में नामजद अभियुक्त शाहिद उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी कर मुखबीर मामूर किये गए, अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर आज अभियुक्त के मसकन पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को समय से न्यायालय पेश किया गया। अभियुक्त को पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रदीप बिष्ट प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर, महिला उप निरीक्षक अंजना चौहान थाना कालसी, कांस्टेबल सोहनलाल, कांस्टेबल त्रेपन सिंह रहे शामिल थे।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।