सनत शर्मा
बहादराबाद। बहादराबाद थाना क्षेत्र के बोंगला बाईपास हाईवे पर तेज गति से आ रही बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जानकारी के मुताबिक बहादराबाद थाना क्षेत्र के रघुनाथ मॉल के पास बस और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो जाने से स्कूटी चालक की दर्दनाक मौत हो गई, दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव क़ो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय हरिद्वार भिजवा दिया। टक्कर के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

मृतक का नाम दिलेराम पुत्र सुगन सिंह निवासी गिद्धवाली हरिद्वार है। पुलिस ने बताया की मृतक के परिजनों जो सूचना दें दी गईं है लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं आई है तहरीर आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।
भाजपा में कम नहीं गुटबाजी: शिवालिक नगर चौराहे पर केवल चुनिंदा नेताओं के हटाये गए होर्डिंग।
भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम ने फिर किया प्रदेश की महिलाओं का अपमान। देखें वायरल वीडियो